*श्वेता राज सिंह बनाई गई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष*
अन्य खबरे Dec 03, 2021 at 07:20 PM , 567अयोध्या।
प्रभु श्री राम के वंशज श्री अनिल राजा द्वारा अयोध्या की बेटी एडवोकेट को श्वेता राज सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा में महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी का पद दिया गया। श्वेता राज समाज की समर्पित कार्यकर्ता और सफल अधिवक्ताओं में से हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं और महिलाओं के निःशुल्क मुक़दमे के पैरवी करती हैं। जिला न्यायपालिका ने आपको अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रतिनिधि नामित किया। लोक अदालत पीठ सदस्या भी नामित करी गई। पूर्व में करणी सेना में मुख्य कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 61 जिलों की कार्यकारिणी गठित करी वा लाखों लोगों को संगठन से जोड़ा। श्वेता राज महिलाओं के अर्थिक स्वावलंबी होने पर ज़ोर देती है और पूछे जाने पर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा बनाए जाने पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की योजनाओं पर कार्य करेंगी और महिलाओं के लिए बनाये गये कानूनों में जिन संशोधनो की आवश्यकता है उन पर सरकार को अवगत कराती रहेंगी और श्वेता राज सिंह ने कहा कि श्री राम की जन्मभूमि से उदित सूर्य ने पूरे संसार को प्रकाशमान किया है इसी ध्येय के साथ वो अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होंगी और पूरे संसार में अयोध्या की पावन भूमि का मान बढ़ायेगी।।



























Comments