प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शुरू की जायेगी हैप्पीनेस क्लास
अन्य खबरे Nov 11, 2021 at 09:35 PM , 589लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों बच्चे पढ़ाई का तनाव न लेने पाये इसके लिए हैप्पीनेस क्लास की शुरूआत की जायेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि हैप्पीनेंस कक्षाओं के लिए एक अलग तरह का पाठ्यक्रम होगा, इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों के लिए क्लासों का संचालन करेंगे। दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 15 जिलों का चयन किया गया है। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, अमेठी, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, झांसी व चित्रकूट शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में ये कक्षाएं दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू की जायेंगी और कक्षाओं का संचालन अनिवार्य होगा, इसकी निगरानी भी बीईओ करेंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों का भी सुझाव लिया गया था। यह पाठ्यक्रम पांच मूल्यों के इर्द-गिर्द घूमता है। इन के मूल्यों में विश्वास, सम्मान, कृतज्ञता, ममता व स्नेह शामिल है।



























Comments