जल्दी ओएमआर शीट का प्रयोग संभव नहीं

अन्य खबरे , 448

लखनऊ। यूपी बोर्ड कक्षा नौ की अर्धवार्षिक परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग का आदेश जारी होने बाद इसका विरोध भी तेज हो गया है। इस संबंध में अलग-अलग जिलों से सरकारी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने माध्यमिक शिक्षा सचिव परिषद दिव्यकांत शुक्ला को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि कक्षा नौ की अर्धवार्षिक परीक्षाएं ​सिर पर हैं इतनी जल्दी ओएमआर शीट का प्रयोग संभव नहीं है। प्रधानाचार्यों का कहना है​ कि यूपी ​बोर्ड की ओर से ओएमआर शीट न भेजकर सीधे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी, फिर प्रधानाचार्यों को इसका ​प्रिंट निकालना होगा। इसके बाद छात्रों को परीक्षा करवानी होगी। ऐसे में लाखों की संख्या में छात्रों की परीक्षा के लिए कौन इतने प्रिंट निकलवायेगा इसके लिए बजट कहां से आयेगा इसकी कोई भी व्यवस्था नहीं की गयी है। वहीं दूसरी ओर राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों से 25 रूपए वाार्षिक परीक्षा शुल्क ही लिया जाता है, इस बजट में भी कोई कुछ नहीं हो पायेगा। वहीं दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षकों और संयुक्त शिक्षा निदेशकों का कहना है कि ओएमआर शीट का प्रयोग किया जाये लेकिन इसकी तैयारी पहले से की जानी चाहिए थी, अब इसी माह परीक्षाएं भी करायी जानी है और अचानक इसका प्रयोग उचित नहीं है, इसके लिए पहले कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top