पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा

जनपत की खबर , 403

लखनऊ।  राजधानी में मूठभेड़ का सिलसिला जारी है। बीती रात पुलिस और युवक में हुई मुठभेड़ के बाद शातिर के बाएं घुटने में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने उसको लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
लखनऊ के पक्का पुल से जो सड़क बंधा रोड की ओर जाती है वहां बीती रात पुलिस की बुलेट सवार शातिर वाहन चोर शोएब उर्फ अयान से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली चलने से उसके दाहिने पैर में  घुटने के पास गोली लगने से युवक जिसका नाम शोएब बताया जा रहा है घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह ने बताया कि बुधवार रात हसनगंज पुलिस बंधा रोड के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच नया पक्का पुल से बिना नंबर की बुलेट निकली। पुलिस टीम ने बुलेट सवार युवक को गाड़ी रोकने का इशारा किया लेकिन उसके गाड़ी ना रोकने की वजह पुलिस को गाड़ी चलाते युवक पर शक हुआ और पुलिस ने पीछा किया जहां पुलिस और शोएब में मुठभेड़ हो गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top