अमिताभ ठाकुर की बेल याचिका सेशन कोर्ट द्वारा खारिज़

जनपत की खबर , 640

लखनऊ।

12.10.2021 को अमिताभ ठाकुर के ख़िलाफ़ थाना हज़रतगंज में बनारस की रेप पीड़िता द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने के प्रकरण में दर्ज एफ.आइ.आर में ज़मानत के संबंध में ए.डी.जे-1 के कोर्ट में बहस हुई। अमिताभ ठाकुर के प्रार्थनापत्र में कहा गया कि उन्हें फ़र्ज़ी फँसाया गया है। जान बूझ के सप्रीम कोर्ट के सामने के अंतिम विडीयो में 7 लोगों में केवल उन्हें ही मुजरिम बनाया गया है.
उनके अधिवक्ता द्वारा दी गयी दलील में कहा गया-
उन्होंने मात्र अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन किया था और जो उनके पास सूचना आयी थी उसे सक्षम अधिकारियों के पास कार्यवाही के लिए भेजा था।

सरकार की ओर से इसका पुरज़ोर विरोध किया गया और अमिताभ ठाकुर के ख़िलाफ़ गम्भीर आरोप हैं। 

आज कोर्ट द्वारा अमिताभ की बेल ख़ारिज करने का आदेश किया गया है.

Related Articles

Comments

Back to Top