हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 25 से, सभी तैयारियाँ पूरी
अन्य खबरे Sep 24, 2021 at 01:35 PM , 329 अयोध्या , अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 25 सितम्बर से शरू हो रही है। इस बैठक की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदण्डी महाराज जी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक की जानकारी देते हुए हिन्दू महासभा अयोध्या जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।
संविधान सम्मत चुनाव करवाने के लिए बैठक में स्वागत समिति (चुनाव समिति) का गठन किया जाएगा। स्वागत समिति के गठन के साथ ही चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी और निर्वाचन प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।
भगवान रंगनाथ मंदिर नैमिषारण्य धाम सीतापुर में आयोजित इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले जनप्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जी-जान से जुटे हैं।
राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि 26 सितम्बर को आयोजित खुला सत्र में प्रदेश हिन्दू महासभा के दो सौ से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।मालूम हो कि एक सितंबर 2018 को स्वामी त्रिदण्डी जी महाराज ने नई दिल्ली में 64 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में संवैधानिक राष्ट्रीय अधिवेशन में संवैधानिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया था ।उनका कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है।



























Comments