लखनऊ नगर निगम जोन 8 लखनऊ का सबसे ज्यादा लापरवाह जोन

जनपत की खबर , 388

लखनऊ।
लखनऊ नगर निगम जोन 8 लखनऊ का सबसे ज्यादा लापरवाह जोन।
जोन 8 के अंतर्गत एल्डिको कालोनी 2 रायबरेली रोड में जगह जगह गन्दगी का जमाव, विशेष रूप से एल्डिको कॉलोनी आश्रय ब्लॉक व EWS ब्लॉक में कभी नहीं लगती झाड़ू न फॉगिंग, न दवा का छिड़काव।

लापरवाह सफाई सुपरवाइजर ड्यूटी के नाम पर कर रहा खानापूर्ति, गोलू की दुकान वाले चौराहे पर 1,2 सफाईकर्मियों को बुलवा फोटो खींच सबको लेकर निकल जाता है।

जोनल अधिकारी केवल वीआईपी ड्यूटी के दौरान वीआईपी रूट पर ही नजर आती है, अन्यथा कभी क्षेत्र का नहीं करती निरीक्षण।

जगह जगह जलभराव से पल रहे डेंगू मच्छर, कॉलोनी में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, नहीं टूट रही लापरवाह जोनल अधिकारी (जोन 8) की नींद।

Related Articles

Comments

Back to Top