राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ के 02 कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 15 लाख 34 हजार की धनराशि की गयी आवंटित

जनपत की खबर , 533

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि योजना के जनपद प्रतापगढ़ के 02 कार्यों हेतु अवशेष धनराशि रू0 02 करोड़ 15 लाख 34 हजार का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।इन 02 कार्यों में बिहार से देवरी (अमेठी बार्डर) वाया बाभन की बखरी रानीगंज कैथोला समसपुर (एम0डी0आर0-175 ई0) (बिहारी बाबागंज मार्ग) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (प्र0जि0मा0) तथा बिहार कुण्डा मार्ग से हौदेश्वर नाथ वाया शेखपुर, पुरनेमऊ बलीपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जाय तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुये पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराया जाय।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top