घर जा रही टीचर से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटी चेन
जनपत की खबर Sep 11, 2021 at 06:42 AM , 263लखनऊ। अस्पताल से वापस घर जा रही टीचर से ईको गार्डेन के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के गले से चेन लूट ली। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने शुक्रवार को इको गार्डेन पहुच कर पुलिस से शिकायत करी है। पुलिस शिकायत की सूचना पर आस पास लगे सीसीटी फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशो की तलाश शुरु कर दी है ।अलीगंज के दयाल फ़ोर्ट कॉलोनी निवासी अनीता सिंघल (55) पत्नी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ रहती हैं,और एक निजी स्कूल में टीचर हैं। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि बीती गुरुवार शाम करीब 7 बजे आशियाना थाना के बंगला बाजार में स्थित अस्पताल से डाक्टर को दिखा कर वापस बेटी के ससुराल गीतापल्ली जा रही थी,उसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारते हुए सोने की चेन लूट ली। जब तक शिक्षिका कुछ समझ पाती, तब तक आरोपित मौके से फरार हो गए । चौकी प्रभारी ईको गार्डन सुरजीत यादव ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार शाम को शिकायत लेकर आई थी उनकी शिकायत पर जांच की जा रही है।































Comments