यूपी विधानसभा की वेबसाइट हैक हुई। , साइबर थाने की टीम हैकर्स की तलाश में जुटी

जनपत की खबर , 288

लखनऊ
गुरुवार को यूपी विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने का मामला सामने आया है। हालांकि, वेबसाइट हैक होने ही सूचना मिलने के बाद मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जालसाजों की ओर से कुछ गलत संदेश भी डाले गए थे।

यूपी डेस्को ने साइबर सेल में दर्ज कराई FIR
वेबसाइट का संचालन करने वालों को गलत संदेश दिखने के बाद शक हुआ तो वेबसाइट का यूजर नेम और पासवर्ड डालने की कोशिश की गई लेकिन वेब साइट खुलने में एरर बताने लगी। जालसाजों की ओर से यूपी विधानसभा की इस (www.upvidhansabhaproceedings.gov.in) वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिलने के बाद वेबसाइट के संचालक की ओर से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जांच में जुटी पुलिस
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले साइबर अपराध से जुड़ी इतनी बड़ी घटना सामने आने के बाद यूपी डेस्को के सहायक प्रबंधक राम शंकर सिंह ने साइबर थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर सूचना प्रोद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008, 66 सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के साथ साइबर सेल की पुलिस ने टीमें गठित कर हैकर्स की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top