उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा शिक्षक दिवस पर 17 प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों को करेंगे सम्मानित

जनपत की खबर , 291

*उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर जनपद लखनऊ के माध्यमिक शिक्षा विभाग के चयनित 75 उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा*

*सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा श्रीमती गुलाब देवी होंगी*

 

 

     भारत सरकार द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य करने वाले 75 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस क्रम में कल दिनांक 05 सितंबर 2021 को अपराहन 12:30 बजे शिक्षक दिवस के अवसर पर सिटी मांटेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में गत वर्ष 2020 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के अंतर्गत 2019 हेतु चयनित कुल 17 प्रधानाचार्य/शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद लखनऊ के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 75 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा श्रीमती गुलाब देवी होंगी।

     उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष प्रत्येक जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75-75 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

     निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री विनय कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों में किशोर रमन गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा की प्रधानाचार्या डॉ शालिनी अग्रवाल, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रधानाचार्य श्री देव भास्कर तिवारी, आर्य महिला इंटर कॉलेज वाराणसी की प्रधानाचार्या डॉ प्रतिभा यादव, जैन कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा, सीएवी इंटर कॉलेज प्रयागराज के प्रधानाचार्य डॉ त्रिभुवन प्रसाद पाठक, बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज लखनऊ के प्रवक्ता श्री कृष्ण कुमार शुक्ला, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर की सहायक अध्यापिका श्रीमती सरोज सिंह, डूमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत के सहायक अध्यापक श्री राम प्रसाद गंगवार एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की सहायक अध्यापिका श्रीमती आदेश गंगवार हैं।
    इसी प्रकार मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों में ओमकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कानपुर नगर के प्रधानाचार्य श्री राम मिलन सिंह, श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज कासगंज के प्रधानाचार्या डॉक्टर सोमवती शर्मा, स्वामी गोविंदा श्रम बालिका इंटर कॉलेज मिर्जापुर की प्रधानाचार्या डॉ स्नेहलता द्विवेदी, लखनऊ पब्लिक कॉलेज लखनऊ के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेंद्र कुमार, श्री राम कृष्ण इंटर कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य श्री सोम देव सारस्वत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रवक्ता श्री सुशील कुमार तिवारी, किसान इंटर कॉलेज वाराणसी के प्रवक्ता डॉक्टर कमलेश्वर सिंह एवं वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत की अध्यापिका श्रीमती अनिता जोशी हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top