*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया का किया औचक निरीक्षरण*:

अन्य खबरे , 306

उन्नाव 25 अगस्त 2021 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट एवं पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर के गौतम उपस्थित रहे।
 निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयार किए गए ऑक्सीजन पाइप लाइन से युक्त 30 बेड, पीकू वार्ड में 10 बेड तथा बाईपैप एवं वेंटिलेटर के 2 बेड का निरीक्षण किया। पीकू से संबंधित सभी दवाएं उपलब्ध पाई गई। स्टोर में दवाओं एवं सामग्री का रखरखाव ठीक नहीं मिला, जिस पर जिला अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि स्टोर में दवाओं व अन्य सामानों का रखरखाव सुव्यवस्थित ढंग से तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध डी टाइप के 10 सिलेंडर से मैनीफोल्ड से ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीकू वार्ड व आक्सीजन प्लांट से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं अविलम्ब पूर्ण करायी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के वार्ड का सौन्दरीकरण कर  बच्चों के लायक कर दिया जाये।  
जिलाधिकारी ने ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देश दिये कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया में साफ-सफाई रखी जाये तथा जहा कहीं जीर्णोद्वार आवश्यकता है उसे तत्काल कराये।
--------------

Related Articles

Comments

Back to Top