राखी बाँधकर लिया पेड़ पौधों की सुरक्षा का संकल्प
अन्य खबरे Aug 23, 2021 at 04:40 PM , 327शिकोहाबाद, । रेलवे स्टेशन स्थित रक्षाबंधन के पर्व पर मूजेस्वर आश्रम के परिसर में पृथ्वी हमारी मां है, प्रकृति हमारी बहन के तहत राखी बांधने का कार्यक्रम मुख्य पुजारी बाबा रघुवीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि कंचन सिंह रहे । कार्यक्रम अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने सर्वप्रथम कल्पवृक्ष के राखी बांध कर परिक्रमा पूर्ण करने के बाद क्रमानुसार तुलसी, नीम, बट, पीपल, चंदन, आम और विभिन्न औषधियों के एवं फलदार वृक्षों के राखी बंधन किया गया। संस्था के वरिष्ठ सलाहकार शिक्षक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज का पर्व रक्षा का होता है । प्रकृति हमारी बहन है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी लोगों को सबसे प्रथम पेड़ पौधों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए । कंचन सिंह ने पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए लोगों से कहा कि हम सभी लोगों को पौधारोपण कर उन वृक्षों की रक्षा जरूर करनी चाहिए। सभी पदाधिकारियों ने राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया है। इस मौके पर संस्था सचिव राम प्रकाश गुप्ता, नीरज राजपूत, हाकिम दास, दीपक, योगेश, आकाश, गगन, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।



























Comments