ब्रह्म समाज की महिलाओं द्वारा आज हरियाली तीज का कार्यक्रम

अन्य खबरे , 314

 लखनऊ 14 अगस्त। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की महिलाओं द्वारा आज हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित कियाt गया। संस्था की सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. प्रतिभा मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुषमा मिश्रा जी के संयोजन में महिलाओं ने गीत एवं नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ! इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुषमा मिश्रा जी ने कहा इस संस्था में महिलाओं को महत्व देने के लिए हम संस्था के आभारी हैं! राष्ट्रीय महामंत्री श्री देवेंद्र शुक्ल जी ने बताया कि संगठन वर्ष में सामूहिक यज्ञोपवीत, मेधावी छात्र सम्मान समारोह आदि बहुत से कार्यक्रम करता है। इनमें से महिलाओं के लिए हरियाली तीज एवं महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान प्रमुख हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के कार्यक्रमों में सामूहिकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलती है!  डा. प्रतिभा मिश्रा जी ने अपने गीतों से ऐसा समा बांध दिया कि महिलाएं नृत्य करने से अपने को रोक नहीं सकीं! आस्था और प्रिया के कत्थक नाटिका की सबने बहुत प्रशंसा की! संस्था की संरक्षक श्रीमती प्रतिभा दुबेजी ने सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया!कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एस. एन. पांडेय, लखनऊ के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, जिला सचिव अर्जुन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ल, लखनऊ उत्तर के अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी, कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र, सरोजनीनगर विधानसभा के  सचिव श्री अवधेश बाजपेई, पश्चिम विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश प्रकाश चौबे, संगठन की राजनीतिक शाखा भारतीय जन जागरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल किशोर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री अतुल कुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष श्री एस. एन. पांडे, प्रदेश सचिव श्री कौशिक बनर्जी आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे ! महिलाओं में, श्रीमती कांति मुद्गल, श्रीमती अमिता त्रिपाठी, श्रीमती प्रतिभा दुबे, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती साधना त्रिपाठी, कु. मधु, श्रीमती रीतू तिवारी, श्रीमती नीलू मिश्रा आदि ने प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक श्री आर्यन मिश्रा जी ने संस्था के अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रमुख सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया!

Related Articles

Comments

Back to Top