प्रदेश भर में अवैध शराब के विरूद्ध चलाया जा रहा विशेष प्रवर्तन अभियान
जनपत की खबर Aug 14, 2021 at 05:13 PM , 457जनपद कानपुर देहात में दबिश के दौरान गिरफ्तार किये गये अभियुक्त
लखनऊः दिनांकः 14 अगस्त, 2021
अपर मुख्य सचिव आबकारी श्री संजय आर0 भूसरेड्डी और आबकारी आयुक्त श्री सेंथिल पंडियन सी0 के आदेशानुसार विशेष अभियान के तहत 12 अगस्त, 2021 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 अकबरपुर मयस्टाफ द्वारा मेवाती मोहल्ला अकबरपुर कानपुर देहात में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान अनवर पुत्र मेहर खान को अवैध मदिरा के साथ गिरफ्तार करते हुए संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 60 के तहत जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत ही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 मैथा कानपुर देहात द्वारा संदिग्ध ग्राम कंजडबस्ती केशरीनेवादा में दबिश के दौरान छोटकी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया।आबकारी नियमों के तहत कार्यवाही की गई।
अभियान के तहत ही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 रसूलाबाद कानपुर देहात मयस्टाफ द्वारा उरिया गांव मे नहर किनारे दविश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान नहर किनारे एक अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की। दबिश की कार्यवाही में फुल 25 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई।































Comments