कंपनियों को शेयर बाजार के माध्यम से पूंजी जुटाने में सरकार ने की पहल

जनपत की खबर , 467

डा0 नवनीत सहगल से एनएसई के सीनियर मैनेजर श्री राकेश कुमार ने
की मुलाकात

नई कंपनियों को एनएसई/बीएसई पर लिस्टेड कराने पर हुई चर्चा

एनएसई एवं बीएसई पर लिस्टेड होने से कंपनियों की मार्केट कैपिटल बढ़ेगी, व्यवसाय बढ़ेगा और रोजगार का सृजन भी होगा
-अपर मुख्य सचिव
 

शेयर बाजार के माध्यम से कंपनियों को पूजीं जुटाने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल से नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के सीनियर मैनेजर श्री राकेश कुमार की इस परिप्रेक्ष्य में मुलाकात हुई और उत्तर प्रदेश से नई कंपनियों को एनएसई/बीएसई पर लिस्टेड कराने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
कैसरबाग स्थित निर्यात प्रोत्साहन भवन में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 55 लाख डीमैट एकाउंट है और देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश से एनएसई पर आठ एवं बाम्बे स्टाक एक्सचंेज (बीएसई) पर नौ कंपनिया लिस्ट हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रानिक्स, आईटी, लाॅजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, प्लास्टिक, लेदर, एग्रो, फूड प्रोडेक्टस्, वस्त्र आदि केे क्षेत्र में कंपनियां अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के एनएसई एवं बीएसई पर लिस्ट होने से उनकी मार्केट कैपिटल बढ़ेगी। साथ ही व्यवासाय का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले चार वर्षों में स्थापित कंपनियों को एनएसई/बीएसई पर लिस्ट कराने में प्राथमिकता दी जायेगी। फिक्की और लघु उद्योग भारती जैसे औद्योगिक संगठनांे का एनएसई/बीएससी के साथ वर्चुअल संवाद कराया जायेगा, जिससे औद्योगिक संगठन अधिक से अधिक कंपनियों को एनएसई/बीएससी पर लिस्ट कराने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित कर सकेंगेे। उन्होंने कहा कि नई कंपनियों को स्टाक मार्केट में सूचीबद्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग व मदद दी जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top