25 हजार के इनामी को 25 मिनट भी सलाखों के पीछे नहीं रख सकी कमिशनरेट पुलिस

जनपत की खबर , 363

लखनऊ।

25 हजार के इनामी को 25 मिनट भी सलाखों के पीछे नहीं रख सकी कमिशनरेट पुलिस।

3 जिलों से वांछित इनामी को जेल भेजने का किया दावा, कोर्ट से ही मुस्कुराते हुए चला गया अपराधी।

क्राइम ब्रांच ने 2 दिन पहले 25 हजार के इनामी वसीम उर्फ बाला को तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ कर अमीनाबाद पुलिस को सौंपा था।

पुलिस गौकशी के आरोपी वसीम को भेजने का जो दावा किया था, वह फर्जी था।

रायबरेली, हरदोई और लखनऊ पुलिस जिस वसीम को तलाश रही थी, वह करोड़ों में खेल रहा था। 

तमंचा के साथ गिरफ्तारी के बावजूद इस इनामी के चेहरे पर शिकन नहीं थी।

पुलिस टीम के बीच सलमान खान स्टाइल में खड़े होकर फोटो खिंचवाए और हिरासत में थाने से कोर्ट तक का सफर तय किया। 

इस दौरान मोटी रकम के बल पर गुर्गों ने पूरी बिसात बिछा ली थी। 

25 हजार का ये इनामी 25 मिनट बाद ही अपने साथियों के साथ मुस्कुराते हुए घर के लिए रवाना हो गया। 

दसअसल वह जमानत पर रिहा हो गया था।

उसकी सरगर्मी से तलाश का दावा कर रही रायबरेली व हरदोई पुलिस के भी मंसूबों पर पानी फिर गया।

इनामी अपराधी की मिनटों में रिहाई चर्चा का विषय बनी हुई है। 

कागजी कार्रवाई में लोचा किया गया या वजह कोई और थी।

Related Articles

Comments

Back to Top