नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद ने हाॅट स्पाॅट एरिया में कराया सैनिटाइजर का छिडकाव

जनपत की खबर , 645


शिकोहाबाद नगर पालिका द्वारा मंगलवार को हाॅट स्पाॅट एरिया मौहल्ला रूकनपुर और गढैया में सैनिटाइजर का छिडकाव कराया। इसके साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रेनिंग भी करायी गयी। पालिकाध्यक्ष पति के कोरोना संक्रमित होने के बाद रूकनपुर और मौहल्ला गढैया को हाॅट स्पाॅट एरिया घोषित किया गया था। जिसके बाद पालिका द्वारा इन मौहल्लों में सैनिटाइजर का छिडकाव कराया जा रहा है। ंमंगलवार को भी अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देशन में सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौहल्ला गढैया ,रूकनपुर आवास विकास काॅलोनी तथा भीडभाड वाले क्षेत्र , यूनियन बैंक हवेली, मैनपुरी रोड पर सैनिटाइजर का छिडकाव किया। इस दौरान स्थानीय सभासद सलीम मास्टर मौजूद रहे। इस दौरान सफाई निरीक्षक और सभासद ने मौहल्ले के लोगों को मास्क लगाने बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा दो गज की दूरी बनाये रखने की सलाह दी। उन्होने बताया कि अगर इन प्रयासों को हमने कर लिया तो कोरोना महामारी को हरा सकेगें। 

Related Articles

Comments

Back to Top