स्वास्थ विभाग आया कोरोना की चपेट में, 12 कर्मी हुये संक्रमित
जनपत की खबर Jun 02, 2020 at 08:22 PM , 544फिरोजाबाद। जनपदवासियों को कोरोना से बचाने वाला स्वास्थ विभाग ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गया। सीएमओं कार्यालय के 12 स्वास्थकर्मी कोरोना पोजिटिव हो चुके है जवकि एक की मौत हो चुकी है। जिससे अन्य स्वास्थकर्मियों में भी हड़कम्प मचा हुआ है। इसके साथ ही दो महिला पार्षद भी संक्रमित हुई है जिनमें एक की मौत भी हो चुकी है। खुद ही बीमार होने वाला स्वास्थ विभाग लोगों को इससे कैसे बचा सकेगा। इसको लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गयी है।
जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। कोरेाना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढने से लोग परेशान है। सही होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी हुई है। इसके साथ ही सीएमओं कार्यालय में तैनात एक स्वास्थकर्मी की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इस स्वास्थकर्मी की मौत के बाद सीएमओ कार्यालय के अन्य कर्मियों में भी हड़कम्प मचा। और उन्होंने भी अपनी जांच कराने के लिये हंगामा किया। जिसके बाद इन सभी कर्मियों की जांच कराई गई। मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट में 11 लोग पोजिटिव पाये गये है। जिनमें 4 स्वास्थकर्मी व एक महिला पार्षद बताई गई है। इस प्रकार जनपद में अभी तक सीएमओ कार्यालय के 12 स्वास्थकर्मी पोजिटिव हो चुके है। जिससे सीएमओ कार्यालय की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली सबके सामने आ गई है। सीएमओ डॉक्टर एस.के.दीक्षित ने बताया है कि आज 11 नए पॉजिटिव रिपोर्ट आने के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों कि संख्या 280 हो गयी है। अभी तक जनपद में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐक्टिव केस 67 है ।
इधर दो दिन पूर्व मेड़ीकल कालेज की स्वास्थ सेवाओं पर भी उस समय प्रश्न चिन्ह लग गया। जव आईसोलेशन बार्ड़ में एक्सरा करने वाले स्वास्थकर्मी पुरूषोत्तम की हालत अचानक बिगड़ गयी। वह आधे घंण्टे तक जमीन पर पड़ा रहा लेकिन उसकी किसी ने कोई सुध नही ली। चिकित्सक उसे देखने नही आया उसने वहीं से दवा भिजवा दी। जिसको लेकर मेडीकल कालेज की प्राचार्या डाॅ संगीता अनेजा द्वारा गठित की गई जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद प्राचार्या ने मेड़ीकल कालेज में तैनात एक चिकित्सक व एक बार्ड़वाय की सेवा समाप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।































Comments