विवाहिता की हत्या का आरोप, अस्पताल में शव छोड़ गए ससुरालीजन 

जनपत की खबर , 393


फिरोजाबाद । जिले  के गांव दौलतपुर में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम कटौरा बुजुर्ग निवासी संतोष कुमार ने अपनी बेटी ज्योती उर्फ आरती (23) की शादी 20 जून 2019 को  की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ज्योती के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। जिसमें दो लाख रुपये और सात बीघा जमीन अपने नाम कराने को दवाब डालने लगे। इस संबंध में कई बार रिश्तेदारों को लेकर पंचायत भी हुई। आज मंगलवार सुबह दौलतपुर से लड़के के ताऊ ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है।  गांव पहुंचने पर  पता चला कि ज्योती को ट्रामा सेंटर ले गये हैं। परिवार के लोगों के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचा तो वहां ज्योती मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके पास उसके ससुराल का कोई नहीं था। मृतका के भाई मानवेंद्र ने पति समेत पांच लोगों पर पीट.पीट कर हत्या का आरोप लगाया है।

Related Articles

Comments

Back to Top