मस्जिद, नमाज से लिए इस्लामिक सेंटर ने जारी की एडवाइजरी   

जनपत की खबर , 395


शिकोहाबाद । केंद्र सरकार का यह निर्णय है कि 08 जून को तमाम इबादतगाहें नियम व शर्तों के साथ खोली जायें । इसलिए इस्लामिक सेंटर फिरोजाबाद की ओर से मस्जिदों  के सिलसिले में एडवाइजरी जारी की जा रही है। इस्लामिक सेंटर के सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी फिरोजाबाद ने कहा कि इस सिलसिले में कुछ दिन तक हालात को देखकर तथा स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन को सामने रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।  अगर जरूरत होगी तो दोबारा एडवाइजरी जारी की जा सकती है। एडवाइजरी के अनुसार मस्जिदों के खुलने से पहले पूरी मस्जिद को फिनाइल और डिटोल से साफ करवाया जाये तथा गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुसार मस्जिद में किसी भी समय भीड़ जमा ना हो । फर्ज नमाज के अतिरिक्त अभी कोई दूसरा धार्मिक कार्यक्रम ना करें । 10 वर्षों से कम 65 वर्ष से अधिक आयु वाले मस्जिद में ना आएं और वह घर पर ही नमाज अदा करें तथा मस्जिद में सिर्फ फर्ज नमाज जमाअत के साथ अदा की जाये। जुमे का खुतबा छोटा दिया जाए और उर्दू में तकरीर अभी न की जाये । नमाज मास्क लगाकर या रुमाल  से नाक मुंह ढक कर ही अदा करेंए खड़े होने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा.पूरा ख्याल रखा जाये, मस्जिद में रखी हुई टोपियों व तौलिया का इस्तेमाल ना करें, ना ही किसी से गले मिलें और  न किसी से हाथ मिलायें । 

  1.  

Related Articles

Comments

Back to Top