सेमल के पेड़ में चाइनीज मांझे में फंसी चील को बचाया गया

अन्य खबरे , 380

के के शुक्ला
 गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर के अलीगंज रेलवे क्रासिंग के समीप एक चील जो कि सेमल के पेड़ में फंसे प्लास्टिक मांझा (चाईनीज) में उसका एक पंख बुरी तरह से फंस गया था। जिसकी वजह से उसका पंख बुरी तरह से जख्मी हो गया और वह अपने आप को छुड़ा नहीं पा रही थी। जानकारी पाकर पत्रकार व समाजसेवी पंकज मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से बचाव कार्य अपने मित्र सहयोगियों राजीव गुप्ता, शकील अहमद, मुंशी गुप्ता, वहीद, सुरेश कुमार, रिजवान खान, नीरज, राजेन्द्र, मुराद एवं लालू के साथ प्रारम्भ कर दिया। इसके साथ ही वन क्षेत्राधिकारी बनारसी दास के सहयोग से वनरक्षक विकास सिंह व उनकी टीम ने भी आप्रेशन चील में महती भूमिका निभाई। जिसके चलते एक पक्षी की जान बचाई जा सकी इतना ही नहीं श्री मिश्रा ने घायल चील को ठीक न हो जाने तक अपने घर में ही उसे शरण दी है। जिसके लिए श्री मिश्रा ने सभी का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया तो वहीं नगर के लोगों ने भी श्री मिश्रा के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Comments

Back to Top