गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार

अन्य खबरे , 546

नयी दिल्ली। दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के साथ शास्त्री पार्क इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को पकड़ा गया। इस मामले में कुल नौ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान 37 वर्षीय कथित सरगना मोहम्मद दानिश और चार अन्य अपराधी घायल हो गए।
उन्हें बताया कि सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इससे पहले इस मामले में चार और लोगों को पकड़ा गया था।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले राहुल उर्फ चार्ली (23) और हिमांशु (21), मेहताब (52) के अलावा फिरोज के रूप में की गयी है। गोलीबारी की यह घटना बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली के फिल्मिस्तान रोड पर हुई थी।

Related Articles

Comments

Back to Top