J&K के उपराज्यपाल के सलाहकार की पत्नी और बेटे को हुआ कोरोना

देश विदेश , 907

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मूर्मू के एक सलाहकार की पत्नी और बेटे में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सलाहकार रियासी जिले के विशेष सुविधा अस्पताल में पृथक-वास में हैं। उसी अस्पताल में उनकी पत्नी और बेटे को भी रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि सलाहकार की पत्नी और बेटा कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे और एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। उन्होंने कहा कि उनके नमूनों के जांच परिणाम रविवार रात को आए जिनमें वे संक्रमित पाए गए। सलाहकार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि गेस्ट हाउस में उन दोनों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर नमूने एकत्र किए जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top