घर में कई लोग हुए बीमार, मौलाना ने काला जादू और आत्माओं का साया बताकर ऐंठ लिए लाखों रुपए
अन्य खबरे Jul 06, 2021 at 07:00 PM , 762लखनऊ ।
राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी इलाके का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला डॉक्टर को एक मौलाना ने काला जादू और आत्माओं के भय का साया दिखाकर फोन पर डराया धमकाया और 2.67 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि वह बीते 28 जून को वह आटो से घर लौट रही थीं। इस दौरान उन्होंने आटो में लगे एक पंफलेट पर उन्हें मोबाइल नंबर मिला। उसमें लिखा था कि पुरानी से पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए फोन करें। पीड़िता के परिवार में कई लोग बीमारी से ग्रसित थें। उन्होंने 30 जून को उस नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने खुद को मिर्जा खान बताया और कहा कि घर में काला जादू और आत्माओं का साया है। उसने एक बैंक खाता दिया और उसमें एक रुपया ट्रांसफर करने को कहा। एक रुपये जैसी छोटी रकम थी इस लिए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद डरा धमकाकर उसने कई बार में कुल 2.67 लाख रुपये ऐंठ लिए।
इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला डॉक्टर का कहना है कि मौलाना ने उनसे कहा कि बीमारी से छुटकारा पाने किए बकरे की बली देनी होगी। बकरे की बली नहीं दी तो तुम सब मर सकते हो। वह बकरा खरीदकर बली दे देगा। बकरे की बली के नाम पर 25 हजार लिए थे। पुलिस ने बताया कि मौलाना की लोकेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिली है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी ।



























Comments