पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्य खबरे , 558

ग्रेटर नोएडा ।


ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक निर्माणाधीन साइट के पास एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पड़ोस की झुग्गी में रहने वाले आरोपी को कोतवाली बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली बिसरख प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि क्षेत्र की एक निर्माणाधीन साइट के पास पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इस पर इटैड़ा गोलचक्कर के पास से आरोपी रहीस निवासी जालौन को गिरफ्तार कर लिया गया। वह निर्माणाधीन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 

पुलिस को जानकारी मिली कि रविवार शाम जब पीड़िता के माता-पिता निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे थे तभी बच्ची को अकेला देखकर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आरोपी की इस हरकत को देख लिया और शोर मचा दिया जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को धारा 376AB और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top