मेरठ और बागपत समेत यूपी के 10 जेल अधीक्षकों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती

अन्य खबरे , 470

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की जेलों में व्यवस्था सुधारने के लिए रविवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ समेत 10 जेल अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। इसमें गोण्डा, शाहजहांपुर, हरदोई, मेरठ, सोनभद्र, बस्ती, बागपत, लखनऊ, बलिया और ललितपुर जिले शामिल हैं, जहां के जेल अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

चित्रकूट जिला कारागार में हुई गैंगवार के बाद सरकार सभी जेलों के बंदियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। इसी सिलसिले में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के आदेश पर जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। नए आदेश के मुताबिक शशिकांत सिंह को गोंडा जिला कारागार से पीलीभीत जेल भेजा गया है।

राकेश कुमार को शाहजहांपुर जिला कारागार स्थानांतरित करके मेरठ जिला कारागार का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है। हरदोई के जेल सुपरिटेंडेंट बृजेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करके बागपत भेज दिया गया है। बीडी पांडे को जिला कारागार मेरठ से ट्रांसफर करके शाहजहांपुर भेज दिया गया है। मिजाजी लाल यादव अभी सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट जेल के सुपरिटेंडेंट थे। उन्हें जिला कारागार बुलंदशहर में तैनाती दी गई है। बस्ती जिला कारागार के अधीक्षक संतलाल को जेल मुख्यालय लखनऊ में संबद्ध कर दिया गया है। 

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बागपत जिला जेल के अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को जिला कारागार सीतापुर भेजा गया है। संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत दिलीप कुमार पांडे को जिला कारागार बस्ती का अधीक्षक बनाया गया है। प्रशांत मौर्य को बलिया से जिला कारागार रामपुर और ललितपुर के जेल सुपरिटेंडेंट यूपी मिश्रा को बलिया की जेल अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top