भारतीय जनता पार्टी द्वारा कानपुर रोड लखनऊ मे चलाया जा रहा राहत शिविर

अन्य खबरे , 309

अखिलेश दुबे 
लखनऊ संवाददाता राजधानी लखनऊ मे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा निर्णय लिए जाने पर दिनांक 12:05 2020 से निरंतर अवध हॉस्पिटल चौराहा, कानपुर रोड पर पैदल व वाहनों से वापस आ रहे यात्रियों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ प्रतिदिन की भांति आज भी बाहर से आ रहे सभी पैदल तथा वाहन पर सवार यात्रियों को भोजन, पानी, मास्क, चप्पल, व कोरोना से बचाव के लिए औषधीय काढ़ा, बिस्कुट, केला, लइया व गुण आदि वितरित कराया जा रहा है। इस शिविर में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का पूर्ण रूप से सहयोग बना रहता है। तथा कैन्ट क्षेत्र के विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष मुकेश शार्मा, राकेश श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को निरंतर बढ़ाते रहते है। साथ ही पार्टी के छोटे बडे सभी कार्यकर्ताओ का भी अटूट सहयोग व सानिध्य बराबर मिलता रहता है।

Related Articles

Comments

Back to Top