उपजिलाधिकारी ने जल ही जीवन है। के महत्व को समझाते हुए लोगो को किया जागरूक

अन्य खबरे , 302

अखिलेश दुबे   
 लखनऊ संवाददाता  राजधानी स्थित मोहनलालगंज क्षेत्र मे लाँकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से अपने घरों को वापस रहे प्रवासी मजदूरों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए रायबरेली रोड पर स्थित यूपी एस्बेस्टस लिमिटेड चादर फैक्ट्री(यूपीएल) के प्रबंध तंत्र द्वारा फैक्ट्री के गेट पर एक जल प्याऊ काउंटर लगवाया गया। जिसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी पलल्वी मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी पलल्वी मिश्रा ने कहा कि जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है और ज्येष्ठ माह की चिलचिलाती धूप में तो ऐसे प्याऊ काउंटर लगाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। ऐसे प्याऊ काउंटर स्थानीय लोगों के साथ- साथ बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों व अन्य बेसहारा लोगों की प्यास बुझाने में काफी हद तक सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने हाइवे से गुजरने वाले लोगों को अपने हाथों से लड्डू देकर जल पिलाया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी के साथ फैक्ट्री के जनरल मैनेजर जी.एन.श्रीवास्तव, मैनेजर अरूण द्विवेदी, रजिस्ट्रार कानूनगो उमाशंकर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top