परिवहन अधिकारी द्वारा ट्रेलर गाड़ी को पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा एक की मौत एक घायल
अन्य खबरे Jun 12, 2021 at 06:25 PM , 674सम्मनपुर (अंबेडकरनगर)
जलालपुर तहसील अंतर्गत पट्टी चौराहे पर ट्रेलर दुकान में घुस जाने से हुआ बड़ा हादसा अकबरपुर की तरफ से जलालपुर की तरफ जा रही ओवरलोड ट्रेलर गाड़ी का उप संभागीय परिवहन अधिकारी अंबेडकरनगर द्वारा पीछा किया जा रहा था ।बताया जाता है कि ट्रेलर का ड्राइवर परिवहन अधिकारी को साइड नहीं दे रहा था ।किसी तरह परिवहन अधिकारी ट्रेलर को ओवरटेक कर आगे निकले इसी दौरान ट्रेलर चालक हड़बड़ी में गाड़ी लेकर पट्टी चौराहे पर एक दुकान में घुस गया जिससे वहां पर कोहराम मच गया दुर्घटना में मुरवाह बड़ेपुर के रहने वाले शनी गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र गुप्ता की मौत हो गई और पट्टी की रहने वाली शांति देवी पत्नी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई तीन मोटरसाइकिल और एक इंडिया मार्का नल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मौके पर जुटी भीड़ ने एआरटीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया मौके पर पहुंचे एसओ जलालपुर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई । गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया ।और परिवहन अधिकारी और उनके ड्राइवर की पिटाई कर दी जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को होने पर मौके पर एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पांडे कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद हैं और कई जेसीबी मशीनों के साथ राहत कार्य जारी है घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है । जलालपुर क्षेत्र के भाजपा नेता राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया वहां मौजूद लोगों ने परिवहन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी दुर्घटना परिवहन अधिकारी के कारण ही हुई है।



























Comments