कृष्णानगर क्षेत्र में स्थित ब्राह्मण परिवार ने बड़े मंगल के अवसर किया हनुमान जी का पूजन अर्चन ।* बड़े मंगल के अवसर पर किया गया प्रसाद वितरण
अन्य खबरे Jun 09, 2021 at 10:38 PM , 1031*ब्राह्मण परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मंगलवार की तरह द्वितीय मंगलवार पर भी गरीबों को वितरित कराए गये भोजन के पैकेट।*
ए,के,दुबे
लखनऊ। राजधानी स्थित ब्राह्मण परिवार उत्तम लॉन, कृष्णानगर,कानपुर रोड पर दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर प्रभु बजरंगबली का हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजन किया गया! इस अवसर पर ब्राहम्ण परिवार के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी की प्रेरणा से कैंट विधानसभा द्वारा बूंदी प्रसाद का वितरण एवं रंजना मिश्रा समाज सेविका द्वारा जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट का वितरण भी किया गया।
इस मंगलमय अवसर पर ब्राहम्ण परिवार के राम केवल मिश्रा , योगेश दुबे, शिवाकांत तिवारी, सत्य स्वरूप अग्निहोत्री, रंजना मिश्रा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, कृपा शंकर दुबे, कृष्ण कान्त शुक्ल, विनय शंकर पांडेय, पंकज पाठक, सरिता शुक्ला, लक्ष्मी दीक्षित एवं सेवक राम कैलाश तिवारी आदि परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



























Comments