ससुराल वालों ने बिबाहिता की हत्या कर, फंदे पर लटकाया * मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
अन्य खबरे Jun 09, 2021 at 09:37 PM , 428भेटुआ। अमेठी। पच्चीस वर्षीय बिबाहिता की हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। और मामले में दोषी को सजा दिलवाने की मांग उठाई है। इस हत्या का कसूरवार ससुराल वाले हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
थाना कोतवाली अमेठी के पूरे मायाराम मजरे गुगवांछ निवासी शीतला प्रसाद प्रसाद यादव की शादी चार साल शादी हुई हैं। शादी शीतला प्रसाद यादव की ससुराल गांव बबुरी गढ (लालगढ़) मजरे गौहानी थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ में राम जश यादव की पुत्री करम मती से हुई। करम मती आठवें दरजे तक पढी है। जिससे डेढ़ साल की पुत्री हैं।
मायके के लोगों का आरोप है कि पति अक्सर परेशान करता था। मोबाइल फोन नंबर से मायके से बात की मनाही थी। बीडियो कलिंग करने पर फोन पति ने तोड दिया था।
मृतका के पिता राम जश यादव का कहना है कि पहले हत्या की गई फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। मेरी पुत्री की हत्या कर दी गई। मेरे आने से पहले पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों से मिलीं हैं। न्याय के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया कि दामाद शीतला प्रसाद यादव ने पुत्री के मौत की खबर दी है।
पुलिस निरीक्षक थाना कोतवाली अमेठी श्याम सुंदर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच हो रही है।
*



























Comments