ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सबसे कम रेट पर होगा सीटी स्कैन

अन्य खबरे , 366

नोयडा।

ग्रेटर नोएडा ,राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अब सस्ती दरों पर सीटी स्कैन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको 500 से 2400 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। यह सुविधा निजी अस्पतालों में काफी महंगी है। अगर आपको सीटी स्कैन करवाना है तो आप 7303884235 पर संपर्क कर सकते हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि सीटी ब्रेन के लिए 500 रुपये, एचआरसीटी चेस्ट के लिए 1500 रुपये, सीटी स्पाइन के लिए 1500 रुपये और सीटी फेस के लिए भी 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबिक सीटी होल एबडोमेन के लिए 2400 रुपये का शुल्क लगेगा। यही जांच निजी अस्पतालों में काफी महंगी है। जरूरतमंद लोग यहां पर आकर यह जांच करा सकते हैं। इसके लिए इस 7303884235 नंबर पर संपर्क करके अपना समय बुक करा लीजिए। इससे आपको आसानी रहेगी।  

वहीं, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में महिलाओं के लिए क्लीनिक शुरू हो गया है। इसमें प्रसव पूर्व और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की जांच की जा रही है। यह सेवा सोमवार से शनिवार तक रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे चल रही है। इसमें स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण, गर्भावस्था टीकाकरण और परिवार नियोजन सेवाएं जैसी दी जा रही हैं। जिम्स ने पहले ई-संजीवनी पर स्वास्थ्य सेवाएं दीं। वहीं अब मरीज घर बैठे उपचार ऐप से स्वास्थ्य सेवाएं ले सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top