अलीगढ़ शराबकांड : 108 लोगों की मौत का जिम्मेदार और भाजपा नेता एनकाउंटर में गिरफ्तार

अन्य खबरे , 332

अलीगढ़।
बीती रात को अलीगढ़ में शराबकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया है। इस आरोपी के कारण अलीगढ़ में अभी तक 108 लोगों की जान जहरीली शराब पीने के कारण हो चुकी है, इसके अलावा काफी लोग गंभीर रूप से बीमार है। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। यह आरोपी काफी समय से फरार था। जिसपर पुलिस ने एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी का नाम  ऋषि शर्मा है, जो भाजपा नेता भी है।

अलीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान अलीगढ़ शराब कांड के मुख्य आरोप ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले शनिवार को एक अन्य आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया था। 

*ऋषि शर्मा के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर*

शराब कांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाजपा नेता बीडीसी ऋषि शर्मा के थाना जवां क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी है। एसडीएम कोल रंजीत सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने गांव छेरत में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है। फार्म हाउस का कुछ भाग सरकारी जमीन घेरकर भी बनाया जाने की बात प्रशासन की जाचं में सामने आ चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top