शक्ति प्रदर्शन करने पर सपा नेता समेत समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
जनपत की खबर Jun 06, 2021 at 09:48 PM , 354लखनऊ।
इटावा जेल से छूटने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो गाड़ियों से जुलूस निकालकर कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने के आरोप में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने धर्मेन्द्र यादव समेत दो सौ लोगो के खिलाफ महामारी अधिनियम और 7 सीएल एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज करवाया है।
एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें छपेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी है। अभी तक 25 से अधिक लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं साथ ही 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़िया जब्त की जा चुकी हैं।
शनिवार को जनपद औरैया से जिलाबदर धर्मेंद्र यादव ने गैंगेस्टर के मामले में जेल से छूटने के बाद जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इटावा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार देर रात ही कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ।।































Comments