नियम गरीबो के लिए है अमीरो के लिए नही
अन्य खबरे Jun 02, 2021 at 12:08 PM , 276लखनऊ | तालकटोरा में नियम गरीबो के लिए है अमीरो के लिए नही ,
गरीब दुकाने न खोले और अमीर बंदी के दौर में चौकी के ही बगल चला रहा अपनी दुकान ,
आप परेशान न होइए ,आंशिक लॉकडाउन में अगर आपको कपड़े चाहिए ,
आप तालकटोरा के पाल तिराहा चौकी आ जाए ,
चौकी के ठीक बगल श्रीराम टावर काम्पलेक्स है | जिसमें वैष्णवी वस्त्रालय का स्ट्रॉल दुकान के बाहर लगा है |
पुलिस का कोई भय नही है क्योकि दुकान मालिक पाल तिराहा चौकी का सेवक है ,
आप बेधड़क रेडिमेट मनचाहे कपड़े खरीद सकते है लेकिन सावधानी से ,
सावधानी यह कि अगर दुकानदार से जरा सा भी उलझे तो पाल तिराहा चौकी इंचार्ज चौकी पर बैठा देगे ,
क्योकि साहब के बगल दुकान खुली है , तो उसकी रक्षा करना भी चौकी इंचार्ज का फर्ज बनता है |
साहब दुकान के सामने ही वाहन चोकिंग अभियान भी चला रहे है , थाने की एक जीप भी दुकान के सामने से भी गुजर गई लेकिन साहब दुकान तक मुड़कर भी नही देखना मुनासिब समझे ,
दुकान खुलने की सरकार की गाइडलाइन आए चाहे न आए लेकिन पुलिस अपने सेवको की भलाई करना नही भूलती है ,
यही कारण है कि पुलिस के इस दोहरे चरित्र से आम जनमानस भी पुलिस का भरोसा नही कर पा रहा है |
लॉक डाउन मे जहां गरीब कराह रहा है वही अमीर की चांदी है |
देखना यह है कि क्या पुलिस अपने कृपा पात्र पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करती है या फिर हिदायत देकर छोड़ देती है |
हां एक बात जरूर है कि साहब दुकान के सामने वाहन चेकिंग कर दो पहिया वाहनो से जुर्माना जरूर वसूल रही है | वह भी उसी कपड़े के स्ट्रॉल के सामने ,
आप फोटो देखिए और अंदाजा लगाइए कि साहब गाइडलाइन का कितना मजबूती से पालन करा रहे है |
( दीपक सिंह)



























Comments