कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए पुख्ता तैयारी
राष्ट्रीय Jun 02, 2021 at 01:10 PM , 300नई दिल्ली।
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पौल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना संक्रमण ने अभी बच्चों को गंभीर रूप से प्रभावित नहीं किया है, लेकिन वायरस ने अपना स्वरूप बदला तो यह बच्चों को गंभीर रूप से संक्रमित कर सकता है। सरकार ने बच्चों को संक्रमण से बचाने की पुख्ता तैयारी कर रही है। पॉल ने कहा कि बच्चों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखते यह बहुत मामूली लक्षण दिखते हैं, बच्चों में अभी संक्रमण ने गंभीर रुख नहीं दिया है केवल दो तीन फ़ीसदी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी कर रही है। पॉल ने कहा कि कोरोना का असर बच्चों पर दो तरह से दिखता है- पहला यह कि उनमें निमोनिया जैसे लक्षण दिखते हैं। दूसरा यह कि कोरोना से हाल ही में कोरमा पर ठीक हुए बच्चों में मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम की समस्या होती है।



























Comments