अलीगढ़ में सीबीएसई 12वीं के 6050 विद्यार्थी बिना परीक्षा होंगे पास
हेडलाइंस Jun 02, 2021 at 12:30 PM , 284अलीगढ़।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी निरस्त कर दी हैं। सीबीएसई के इस फैसले से जिले में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 6050 छात्र-छात्राएं बिना परीक्षा दिए ही प्रमोट होकर स्नातक में दाखिला लेंगे। ऐसे में जिला या स्कूल टाप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी उम्मीदों पर पानी फिरने की टेंशन भी है।सीबीएसई जिला को-आर्डिनेटर व डीपीएस की प्रिंसिपल आरती निगम ने बताया कि परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन व छमाही परीक्षा के अंकों के आधार पर हो सकता है। हाईस्कूल की तर्ज पर सीबीएसई ने इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को किन्हीं विषयों में परीक्षा देने की व्यवस्था की है। अगर विद्यार्थी को लगता है कि उसको किसी विषय में अंक कम मिले हैं, परीक्षा होती तो वो उसमें ज्यादा अंक ला सकता था तो वो विद्यार्थी कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद सीबीएसई के निर्देशानुसार परीक्षा दे सकेगा।































Comments