केन्द्र सरकार ने पूर्व पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता को राज्यसभा में मनोनीत किया है।
हेडलाइंस Jun 01, 2021 at 10:51 PM , 280नयी दिल्ली...
केन्द्र सरकार ने पूर्व पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता को राज्यसभा में मनोनीत किया है।
मशहूर वकील महेश जेठमलानी को भी केंद्र सरकार ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
दासगुप्ता ने कुछ समय पूर्व उच्च सदन के मनोनीत सदस्य के रूप में इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल का चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गये हैं ।
स्वप्न दासपगुप्ता को उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए राज्यसभा के लिए पुन: मनोनीत किया गया है।
उनका यह मनोनयन 24 अप्रैल, 2022 को राज्यसभा में पूरा होने वाले उनके कार्यकाल की बाकी अवधि के लिए है।’’
महेश जेठमलानी को राज्यसभा में उस सीट के लिए मनोनीत किया गया है जो रघुनाथ महापात्र के निधन से खाली हुई है।
उनका भी कार्यकाल महापात्र के 13 जुलाई, 2024 को पूरा होने वाले कार्यकाल की बाकी अवधि के लिए है।































Comments