सरकार ने होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देशों में बदलाव किए

हेडलाइंस , 470

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बहुत हल्के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देशों में बदलाव किए हैं। इसके मुताबिक होम आइसोलेशन वाले मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे, जबकि प्री-सिम्पटोमैटिक मामलों में सैंपलिंग के दिन से 17 दिन गिने जाएंगे। दोनों मामलों में यह शर्त होगी कि 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। आइसोलेशन खत्म होने के बाद कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी नहीं होगा।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 27 अप्रैल को गाइडलाइन जारी कर बहुत हल्के या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत दी थी। अब होम आइसोलेशन वाले मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। दोनों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनना जरूरी होगा। और हर आठ घंटे में इसे बदलना होगा। मरीज को अपने कमरे में ही रहना होगा। घर के दूसरे सदस्यों खास कर बुजुर्गों और हाइपरटेंशन या दिल की बीमारी वाले लोगों से संपर्क नहीं होना चाहिए।

 

Related Articles

Comments

Back to Top