भाजपा संगठन से दबी ज़ुबान में विरोध के स्वर
अन्य खबरे May 25, 2021 at 06:44 PM , 253लखनऊ! क्या भाजपा के सह मीडिया सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव को अपनी ही सरकार में न्याय के लिए संघर्ष करना होगा ?
लिखा तो कुछ ऐसा ही है, सीएम सोशल मीडिया में काम करने वाले पार्थ की आत्महत्या के बाद आज ऑनलाइन शोक सभा पर नवीन श्रीवास्तव लिखते हैं
दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया है,
नवीन श्रीवास्तव भाजपा संगठन के विश्वसनीय कार्यकर्ता माने जाते हैं किसी दोषी को सजा दिलाने के लिए क्या उन्हें संघर्ष करना होगा ?
क्या प्रदेश में भाजपा की सरकार है ?
क्या अपनी ही सरकार पर कार्यकर्ता को भरोसा नहीं ?
क्या भाजपा सरकार और योगी सरकार में फ़र्क़ है ?
ख़ैर संघर्ष तो चल ही रहा है एक मासूम की आत्महत्या की एफआईआर में चार दिन लगे अब तक गिरफ़्तारी भी नहीं कोई पूछताछ तक नहीं संघर्ष तो करना होगा।



























Comments