प्यार, शादी और तलाक के बाद महिला से तीन लाख रूपए की मांग, नहीं देने पर अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी

अन्य खबरे , 496

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित नई आबादी मौहल्लें में एक महिला के अश्लील फोटो को इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लव मेरिज के बाद युवक ने तीन तलाक दे दिया था। अब युवक महिला को अश्लील फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। इसकी एवज में महिला से तीन लाख रूपए की मांग की जा रही है। फोटो को सार्वजनिक होने के भय से महिला करीब चालीस हजार रूपए दे चुकी है। अब महिला के पास पैसे नही है। जिससे महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।।

नई आबादी मौहल्लें की रहने वाली एक युवती ने तीन साल पहले कठहैरा रोड पर रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह को लेकर युवती के परिजन तैयार नहीं थे। मगर दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी डेढ़ साल बाद ही बाद ही युवक ने उसे तीन तलाक दे दिया। अब महिला अपने मायके में रह रही है। मगर युवक शादी के दौरान के अश्लील फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद महिला अपनी मां के साथ एससीपी ग्रेटर नोएडा थ्रर्ड से मिली है। 

*तनाव में कर चुकी है खुदखुशी का प्रयास*

करीब एक वर्ष पूर्व तीन तलाक से तनाव में आकर महिला खुदखुशी का प्रयास कर चुकी है। महिला ने कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रैन के आगे कूदने का प्रयास किया था। मगर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था।

*परिवार के समझाने पर दोबारा शुरू की जिंदगी*

खुदखुशी के प्रयास की घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने महिला का काफी समझाया। जिसके बाद उसने नई सिरे से जिंदगी शुरू करने का प्रयास किया। अब महिला एक निजी काॅलेज में लाॅ कर रही है। मगर फिर एक बाद युवक ने फोटो सार्वजनिक करने को कहकर उसे तनाव में डाल दिया है। एसीपी ग्रेटर नोएडा थ्रर्ड नितिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित सबूत भी दिए है। जो साइबर सेल से संबंधित है। जांच की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top