झोलाछाप डॉक्टरों से चल रहा इलाज
अन्य खबरे May 25, 2021 at 10:59 AM , 247ग्रेटर नोएडा ।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण का कहर भले ही कम हो गया हो। लेकिन ग्रामीण इलाकों की स्थिति अभी ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा बुरा हाल उन इलाकों का है। जो हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आते है। गौतमबुद्ध नगर में स्थित हल्द्वोनी, कुलेसरा और जलपुरा के इलाके डूब क्षेत्र में आते है। यहां पर काफी लोग बुखार और गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन जिला प्रशासन का ध्यान इन इलाकों की तरफ कभी नहीं जाता है।
कुलेसरा के डूब क्षेत्र में रहने वाले असलम ने बताया कि इन इलाकों में ना तो स्वास्थ्य विभाग ध्यान देता है और ना ही उनकी कोरोना जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के आसपास रहने वाले काफी लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका बुखार करीब 10 दिनों से नहीं उतरा है। वो हकीम और झोलाछाप डॉक्टरों के पास अपना इलाज करवाते हैं। इनमें से कुछ की हालत ठीक हो जाती है और कुछ की ज्यादा ही बिगड़ जाती है।
*बिजली का कनेक्शन है, लेकिन रास्ते कच्चे हैं*
हल्द्वोनी गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले सलाउद्दीन ने बताया कि उनके घर पर बिजली का कनेक्शन है। जिसका वह बिल जमा भी कर देते हैं। लेकिन यहां की स्थिति बहुत ही खराब है। रास्ते कच्चे है, लेकिन ना तो प्राधिकरण का कोई ध्यान है और ना ही प्रशासन का कोई ध्यान है। उन्होंने बताया कि अगर उनके घर के आसपास किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो जाए तो जिला प्रशासन को पता भी नहीं चल पायेगा।
*ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में कोरोना का कहर*
आपकों बता दें कि ग्रेटर नोएडा के गांवों में कोरोना वायरस का कहर आ चुका है। जिसकी वजह से काफी लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। ग्रामीण लोगों का कहना है कि उनके परिवार के लोगों को पहले बुखार आया था, उसके बाद सांस लेने में दिक्कतें हुई और फिर उनकी मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर, दुजाना और जलालपुर ऐसे गांव है। जहां पर अब तक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत कुछ ही दिनों में हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों की मौत कोरोना के कारण नहीं हुई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलालपुर गांव में एक ही दिन दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। दोनों बुखार का शिकार हुए थे। उसके बाद बीते शनिवार को दोनों बेटों के पिता ने सदमें में दम तोड़ दिया था।



























Comments