दिल्ली में भूकंप के झटके
राष्ट्रीय May 10, 2020 at 05:04 PM , 525दिल्ली! राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफ़ान और बारिश के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की 3.5 तीव्रता थी। एक महीने के अंदर तीसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके आए। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को लगातार दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 12 अप्रैल को 3.5 तीव्रता की गति से आया था और दूसरा झटका पांच किलोमीटर की गहराई में 2.7 तीव्रता के साथ आया था। पिछली बार भूकंप का केंद्र दिल्ली था।































Comments