*कोरोना से जंग में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग अत्यन्त महत्वपूर्ण सभी सम्बन्धित गम्भीरता से ले* डीएम
अन्य खबरे May 22, 2021 at 10:45 PM , 274कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए कार्यों की समीक्षा
*संक्रमित/संदिग्ध कोरोना मरीजों को निगरानी समितियों द्वारा फौरन मेडिकल किट उपलब्ध कराकर उनका तत्काल उपचार शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया*:
*मेडिसिन किट की सूची आई0सी0सी0सी0 को उपलब्ध करायी जाए, यह सूची जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए*:
*मरीजों को दवाई, आॅक्सीजन, बेड तथा एम्बुलेंस की कमी न होने पाए*
उन्नाव 22 मई 2021 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए आज टीम- 09 की अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि कोरोना से जंग में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इस लिये आवश्यक है कि इनको और अधिक प्रभावी बनाया जाए। मरीजों को दवाई, आॅक्सीजन, बेड तथा एम्बुलेंस की कमी न होने पाए। सभी अस्पतालों में सभी उपकरण क्रियाशील स्थिति में रहें।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में की जा रही टेस्टिंग, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, एम्बुलेंस की व्यवस्थाए संक्रमित/संदिग्ध मरीजों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने की व्यवस्थाए निगरानी समितियों के कार्य-कलाप, अस्पतालों में मौजूद वेंटिलेटर्स तथा आॅक्सीजन कन्सेंट्रेटर्स की क्रियाशीलताए आॅक्सीजन की उपलब्धता आदि को गम्भीरता से करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने संक्रमित/संदिग्ध कोरोना मरीजों को निगरानी समितियों द्वारा फौरन मेडिकल किट उपलब्ध कराकर उनका तत्काल उपचार शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में निगरानी समिति द्वारा कोविड संक्रमित/संदिग्ध मरीजों को वितरित की जा रही है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय। उन्होंने कहा कि मेडिसिन किट की सूची आई0सी0सी0सी0 को उपलब्ध करायी जाए। ताकि यह सूची जनप्रतिनिधियों को भी दी जा सके। उन्होंने आबादी के अनुपात के अनुसार टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर आई0सी0सी0सी0 में अनिवार्य रूप से बैठक कर परिस्थिति का आकलन करते हुए उचित निर्णय लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में आई0सी0सी0सी0 कोरोना के विरुद्ध जंग में रीढ़ का काम कर रही है। उन्होंने जनता की सुविधा के लिए आई0सी0सी0सी0 में फोन लाइन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि आज ही लैण्ड लाइन व 10 मोबाइल की पूर्ति कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाय। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन कुमार पटेल/ उप जिलाधिकारी श्री अंकित शुक्ला को निर्देश देते हुये कहा कि अन्य जनपदों तर्ज पर अपनेे जनपद में आई0सी0सी0सी0 को उच्चीकृत किया जाय।
जिलाधिकारी ने टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निगरानी समितियों को टेस्टिंग के माध्यम से मरीजों का पता लगाकर और उन्हें उपचारित कर पाॅजिटिविटी रेट को कम करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पाॅजिटिव/लक्षणयुक्त मरीजों को होम आइसोलेशन में रखते हुए निगरानी समितियों के माध्यम से तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध कराकर उनका उपचार सुचार रूप से किया जाय। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण के लक्ष्य को बढाया जाय।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वैक्सीनेशन में किसी तरह का खतरा नही है अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन समय पर करायें ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश देते हुये कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए काॅमन सर्विस सेण्टर का उपयोग किया जाए। दिव्यांगजन, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं तथा ग्रामीणों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इस कार्य में नवनिर्वाचित प्रधानों का सहयोग लिया जाए। साथ ही, टीकाकरण के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देने के लिए काॅल सेण्टर्स स्थापित किये जाएं।
-------------------



























Comments