मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर हुई कोरोना पॉजिटिव, लोगों ने कहा- दादी कोरोना को शूट कर दो
हेडलाइंस Apr 27, 2021 at 03:15 PM , 661नई दिल्ली।
‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। सांस लेने में परेशानी के बाद उनको एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां पर उनको कोरोना का इलाज चल रहा है। चंद्रो तोमर में कोरोना वायरस की पुष्टि उनके ट्विटर पेज से हुई है। चंद्रो तोमर भारत की मशहूर निशानेबाज है। उनको ‘शूटर दादी’ के नाम से जाना जाता है। चंद्रो तोमर इस समय 89 साल की है और वह उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली है। उनके ट्विटर पेज पर लिखा गया है कि ‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे - परिवार’
चंद्रो तोमर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद लोग उनको सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने क कामना कर रहे है। वरिष्ठ पत्रकार पंकज पराशर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दादी, शूट कर दो कोरोना वायरस को। रुबिका लियाकत ने लिखा है कि हे ईश्वर Palms up together... दादी की रक्षा करना और दादी आप इस कोरोना को गोली मार कर ही आइएगा।






























Comments