DM लखनऊ विशाख G की अध्यक्षता में गीतापल्ली स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
अन्य खबरे Nov 17, 2026 at 10:25 PM , 3लखनऊ में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई प्रतियां
लखनऊ, 17 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को लखनऊ जिले में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। जिले के 1569 मतदान केंद्रों के 3756 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में गीतापल्ली स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर 2026 तथा 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक की चार पूरक सूचियां भी उपलब्ध कराई गईं।
बैठक में आम आदमी पार्टी के ज्ञान सिंह कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी के सीपी सिंह, माकपा के जेबी यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रुद्रमन सिंह (बबलू) एवं इशरत अली, भाजपा के अरविंद यादव, समाजवादी पार्टी के टीबी सिंह, अपना दल (एस) के निर्वाचन प्रभारी कलीम उर रहमान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments