12 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 नवंबर को धरना देंगे परिषदीय शिक्षक, मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन
लखनऊ जनपद Nov 16, 2026 at 10:50 PM , 129लखनऊ। परिषदीय शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा लखनऊ की ओर से 18 नवंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आयोजित इस धरने में जिले के समस्त परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल होंगे।
संघ की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार धरना प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शिक्षा भवन, 58 जगत नारायण रोड, चौक, लखनऊ परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान शिक्षक अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।
संघ का कहना है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत परिषदीय शिक्षकों की अनेक समस्याएं शासन एवं जनपद स्तर पर लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह आंदोलन किया जा रहा है।
धरना समाप्त होने के बाद अपराह्न तीन बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त, लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments