यूपी में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ₹4,000 करोड़ के लीजबैक मामले में वरिष्ठ PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त..

अन्य खबरे , 15

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण से जुड़े करीब ₹3,800 करोड़ के लीजबैक मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 1997 बैच के वरिष्ठ PCS अधिकारी हरीश चंद्र को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
नियुक्ति विभाग ने सोमवार को उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।यह मामला नोएडा प्राधिकरण में उनके कार्यकाल के दौरान हुए कथित लीजबैक/भूखंड आवंटन से जुड़े मामलों से संबंधित है।
यूपी की नौकरशाही में इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सबसे सीनियर 1997 बैच के PCS अधिकारी हरीश चंद्र वर्तमान में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में खाद्य एवं रसद विभाग के स्थानिक प्रतिनिधि के पद पर तैनात है।

Related Articles

Comments

Back to Top