**अशोक सिंघल जी ने अपने जीवन को राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ**
अन्य खबरे Sep 27, 2026 at 06:20 PM , 24**लखनऊ।** श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1980 के दशक में स्वर्गीय अशोक सिंघल जी ने जिस ज्योति को प्रज्वलित किया था, वह आज ज्वाला का रूप लेकर सकल हिंदू समाज के संरक्षण और संवर्धन के लिए अहर्निश प्रज्ज्वलित है। यही उनके जीवन का प्रमुख ध्येय था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन व्यक्तिगत हितों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र, सनातन धर्म और सकल हिंदू समाज की सुरक्षा एवं सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को एक यज्ञ की तरह राष्ट्रहित में समर्पित करते हुए समाज को जागरूक और संगठित करने का कार्य किया।
उन्होंने अशोक सिंघल जी की भावना को इन पंक्तियों के माध्यम से स्मरण किया—
**“तन समर्पित, मन समर्पित, और यह जीवन समर्पित,
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ।”**
मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते रहेंगे।






_page-0001.jpg)




















Comments